HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब नगर परिषद: भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी, सभी 13...

पांवटा साहिब नगर परिषद: भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी, सभी 13 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची जारी

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपने सभी 13 वार्डों के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपने सभी 13 वार्डों के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

पांवटा साहिब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के साथ विचार-विमर्श के बाद पार्टी ने नगर परिषद के सभी वार्डों के लिए प्रत्याशी तय किए हैं।

घोषित सूची के अनुसार वार्ड नंबर 1 से निर्मल कौर (निवर्तमान अध्यक्ष), वार्ड नंबर 2 से आशा मलनहंस, वार्ड नंबर 3 से राजरानी, वार्ड नंबर 4 से दीपशिखा, वार्ड नंबर 5 से सर्वशक्ति भटनागर, वार्ड नंबर 6 से सुमन गर्ग, वार्ड नंबर 7 से मोहसिन खान, वार्ड नंबर 8 से संजय सिंगल, वार्ड नंबर 9 से नवीन शर्मा, वार्ड नंबर 10 से ओमप्रकाश कटारिया (निवर्तमान उपाध्यक्ष), वार्ड नंबर 11 से कृष्ण धीमान, वार्ड नंबर 12 से सुमन गुप्ता और वार्ड नंबर 13 से महिंदर चौधरी को भाजपा ने मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें:  खरपतवार पर स्प्रे करते वक्त बिगड़ी थी तबियत, 20 दिन बाद जिंदगी से जंग हार गया किसान

धीरज गुप्ता ने दावा किया कि पांवटा साहिब नगर परिषद में भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में भी नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा रहा था।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More