Home Himachal Sirmaur PM Awas Gramin : अब इस सर्वे के आधार पर मंजूर होंगे...

PM Awas Gramin : अब इस सर्वे के आधार पर मंजूर होंगे पात्र लाभार्थियों के आवास, ये होंगे अपात्र

0

नाहन|
PM Awas Gramin : डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत सर्वे के लिए सरकार द्वारा आवास प्लस मोबाइल एप्लीकेशन लांच की गई है, जिसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश में 1 जनवरी से 31 मार्च, 2025 तक पात्र लाभार्थियों का सर्वे किया जाएगा. इसके लिए लाभार्थी स्वयं भी सर्वेक्षण कर आवेदन कर सकता है.

उन्होंने बताया कि सर्वे ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों स्तरों पर किया जा सकता है, जिसमें पूरे परिवार का डाटा दर्ज किया जाएगा और इसके साथ ही घर का जियो टैग भी किया जाएगा. इस सर्वेक्षण के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पूर्व में नामित/पंजीकृत सर्वेक्षक पात्र लाभार्थियों के घर जाकर इस मोबाइल एप्लीकेशन से चेहरा प्रमाणीकरण आधार ई-केवाईसी के माध्यम से सर्वे करेंगे और इस सर्वे के आधार पर ही पात्र लाभार्थियों को आगामी वर्षों में आवास स्वीकृत किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:  नाहन का युवक राजगढ़ में चिट्टे के साथ गिरफ्तार, बचने की कोशिश की पर किस्मत ने भी नहीं दिया साथ

डीसी बताया कि जिन लोगों के पास तिपहिया/चौपहिया वाहन, किसान क्रेडिट कार्ड 50 हजार या इससे ज्यादा का हो, जिनके घर का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में हो, परिवार की मासिक आय 15 हजार से अधिक हो या ढाई एकड़ व इससे ज्यादा सिंचित भूमि अथवा 5 एकड़ से ज्यादा असिंचित भूमि, कृषि का तिपहिया या चौपहिया यंत्र, आयकर दाता, उद्यम आयकर दाता एवं सरकार के पास पंजीकृत गैर-कृषि उद्यम वाले परिवार इस सर्वेक्षण के लिए पात्र नहीं होंगे.