HomeCrimeनाहन का युवक राजगढ़ में चिट्टे के साथ गिरफ्तार, बचने की कोशिश...

नाहन का युवक राजगढ़ में चिट्टे के साथ गिरफ्तार, बचने की कोशिश की पर किस्मत ने भी नहीं दिया साथ

राजगढ़ : जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में नाहन का युवक 4.53 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार हुआ है. आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार गत सोमवार की रात करीब 10ः55 पर पुलिस पार्टी गश्त पर थी. इस बीच आरोपी युवक राजगढ़ बस स्टेंड की तरफ से लोक संपर्क विभाग से आने वाले रास्ता से निकलकर पोस्ट आफिस मैन सड़क पर पहुंचा, जहां पुलिस पार्टी को देखकर वह हड़बड़ा गया और एकदम पीछे मुड़कर भागने के दौरान आरोपी ने अपनी बाईं जेब की लोअर से एक माचिस की डिब्बी निकालकर नाले की तरफ फैंकी, जो लेटर बॉक्स से टकराकर वापस सड़क पर आ गिरी और वह स्वयं वहां से भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया.

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: कुंभ राशि वाले रहें सावधान, ऐसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना

पुलिस ने जब फैंकी गई माचिस की डिब्बी को खोलकर चेक किया तो उसके भीतर एक पारदर्शी पॉलिथीन लिफाफा और 20 रुपये का करंसी नोट बतीनुमा बरामद हुआ. पॉलिथीन लिफाफे का वजन करने पर 4.53 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ. लिहाजा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान विशाल कुमार उर्फ गोलू निवासी कच्चा टैंक, बाल्मीकि मोहल्ला नाहन के तौर पर हुई है, जो राजगढ़ में किराये के मकान में रह रहा था.

मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने की है. उन्होंने बताया कि राजगढ़ पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है. उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार चिट्टे जैसे खतरनाक नशे के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है. ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के इस जिले में 6 लाख लोगों के हार्ट का नहीं कोई रखवाला, इलाज को आखिर कब तक बाहरी राज्यों की दौड़?
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More