HomeHimachalSirmaurराजगढ़ में पुलिस ने कार से पकड़ी अवैध शराब, 2 पर केस

राजगढ़ में पुलिस ने कार से पकड़ी अवैध शराब, 2 पर केस

तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में 4 गत्ता पेटी बरामद हुई, जिसमें अंग्रेजी शराब की 48 बोतलें फॉर सेल इन चंडीगढ़ रखी थी।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में पुलिस ने एक कार से अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार धर्जा के पास से गिरिपुल की तरफ आ रही है, जिसमें शराब हो सकती है।

लिहाजा, पुलिस ने तुरंत चौकी के बाहर नाकेबंदी करके धर्जा की तरफ से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में 4 गत्ता पेटी बरामद हुई, जिसमें अंग्रेजी शराब की 48 बोतलें फॉर सेल इन चंडीगढ़ रखी थी।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि यह शराब बिना परमिट अथवा लाइसेंस के ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में पुलिस थाना राजगढ़ में रघुवीर सिंह निवासी गांव रुग बखोटा और संजय कुमार निवासी गांव छोगटाली (राजगढ़) के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : NDPS एक्ट में दोषी को 4 साल का कठोर कारावास, स्पैशल जज गौरव महाजन की अदालत ने सुनाया फैसला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More