HomeHimachalSirmaur6 ट्रैक्टरों से वसूला 1.27 लाख का जुर्माना, अवैध खनन पर कार्रवाई

6 ट्रैक्टरों से वसूला 1.27 लाख का जुर्माना, अवैध खनन पर कार्रवाई

वन विभाग ने यह कार्रवाई मतरालियों, रामपुरघाट और गिरि नदी में अमल में लाई। विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों से अवैध खनन में संलिप्त 6 ट्रैक्टरों को पकड़ा, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। साथ ही करीब 1.27 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

वन विभाग ने यह कार्रवाई मतरालियों, रामपुरघाट और गिरि नदी में अमल में लाई। विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा साहिब के नेतृत्व में विभागीय टीम ने मतरालियों, रामपुरघाट में अवैध खनन करते हुए 4 ट्रैक्टरों को मौके पर पकड़ा। संबंधित ट्रैक्टरों के चालक खनन सामग्री से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।

ये भी पढ़ें:  पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय, आज बारिश और बर्फबारी की संभावना, तूफान-बिजली का भी अलर्ट

लिहाजा, विभाग ने इन चारों ट्रैक्टरों के चालान कर 71,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में वन खंड अधिकारी पांवटा साहिब सुमंत कुमार, वन रक्षक अनवर चौहान, संदीप, रणबीर सिंह, अजय, रतन शर्मा, अनीता, सीमा व वन कर्मी कीर्तन पाल शामिल रहे।

दूसरी तरफ ग्रुप पैट्रोलिंग के संबंध में आरएफओ के निर्देशानुसार टीम ने गिरि नदी में छापामारी की। मौके पर टीम ने अवैध रूप से पत्थर/गटका ले जाते हुए 2 ट्रैक्टरों को पकड़ा, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान कर 56,038 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इस टीम में डिप्टी रेंजर इंद्र सिंह, वन रक्षक अनिल कुमार, विजय कुमार, दर्शन, प्रताप सिंह, कैलाश आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर से फिर आई 'सहमति' की गूंज; द्राबिल पंचायत भी चुनीं निर्विरोध, यहीं हुआ था चालदा महासू महाराज का पहला पड़ाव
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More