HomePoliticsहम धरातल पर उतारेंगे मेडिकल कॉलेज, नाहन क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता...

हम धरातल पर उतारेंगे मेडिकल कॉलेज, नाहन क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता : सोलंकी

विधायक अजय सोलंकी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नाहन के पूर्व विधायक डा. राजीव बिंदल को भी सलाह दी कि वह मेडिकल कॉलेज को लेकर लोगों को गुमराह न करें.

नाहन|
विधानसभा क्षेत्र नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि हम डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज को हर हालत में धरातल पर उतारेंगे. फिर चाहे इसका फीता कोई भी काटे. हम सिर्फ और सिर्फ नाहन विधानसभा क्षेत्र का विकास और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत हैं.

पत्रकार वार्ता में विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाब नबी आजाद और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सरकार की नाहन को बड़ी देन है. लिहाजा, वह इस पर राजनीति नहीं करना चाहते.

ये भी पढ़ें:  नाहन : मात्तर के इस स्कूल को मिला अपना भवन, विधायक सोलंकी ने पीएचसी का भी किया लोकार्पण

मेडिकल कॉलेज के मुद्दे पर राजनीति न करने का आग्रह करते हुए सोलंकी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नाहन के पूर्व विधायक डा. राजीव बिंदल को भी सलाह दी कि वह मेडिकल कॉलेज को लेकर लोगों को गुमराह न करें.

जैसा कि बिंदल लोगों को यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि मेडिकल कॉलेज को यहां से शिफ्ट किया जा रहा है, जबकि भविष्य को देखते हुए कांशीवाला में सिर्फ मेडिकल कॉलेज के विस्तार के लिए भूमि फाइनल की गई है.

उन्होंने वर्तमान अस्पताल के आसपास रहने वाले लोगों सहित यहां मौजूद दुकानदारों को भी भरोसा दिलाया कि अस्पताल यहीं मौजूद रहेगा. इससे उनके व्यवसाय पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्हें विपक्ष सिर्फ राजनीति कर गुमराह करने का प्रयास कर रहा है.

ये भी पढ़ें:  NSS स्वयंसेवियों ने दिया डिजिटल साक्षरता और स्वच्छता का संदेश, हुए योग अभ्यास, पारंपरिक खेल

सोलंकी ने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज को लेकर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान भी लोगों को यह कहकर चलाया गया कि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शहर में न चलाकर कहीं बाहर शिफ्ट किया जा रहा है. उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि क्या कांशीवाला शहर में नहीं है? उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ इस मुद्दे पर केवल और केवल राजनीति कर रहा है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More