HomeHimachalBilaspurफरवरी 2027 तक पूरा होगा मंडी-भराड़ी बस स्टैंड का काम, उपमुख्यमंत्री ने...

फरवरी 2027 तक पूरा होगा मंडी-भराड़ी बस स्टैंड का काम, उपमुख्यमंत्री ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बिलासपुर के मंडी-भराड़ी में निर्माणाधीन आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

बिलासपुर : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बिलासपुर के मंडी-भराड़ी में निर्माणाधीन आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। मुकेश अग्निहोत्री ऊना से मंडी जाते हुए निर्माणाधीन बस स्टैंड के निर्माण कार्य का जायजा ले रहे थे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी भराड़ी में आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण कार्य के लिए सरकार ने लगभग 2.44 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 40 प्रतिशत कार्य को पूर्ण कर लिया गया है तथा बस स्टैंड के निर्माण कार्य को फरवरी, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें:  सांसद की विवादित टिप्पणी पर बवाल : नाहन में पुलिस ने पहला पुतला छीना तो प्रदर्शनकारियों ने दूसरा फूंका

Latest Articles

Explore More