HomeHimachalSirmaur2018 के केस का उद्घोषित अपराधी जींद से दबोचा, सिरमौर पुलिस की...

2018 के केस का उद्घोषित अपराधी जींद से दबोचा, सिरमौर पुलिस की पीओ सेल का एक्शन

सिरमौर पुलिस की पीओ (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) सेल ने वर्ष 2018 के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को हरियाणा के जींद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

नाहन : सिरमौर पुलिस की पीओ (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) सेल ने वर्ष 2018 के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को हरियाणा के जींद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार थाना माजरा में वर्ष 2018 में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत दर्ज केस में वांछित आरोपी राजेश शर्मा पुत्र स्वर्गीय मोहिंदर पाल निवासी सुनरा वाली गली, नरवाना (हरियाणा) लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पीओ सेल ने लगातार निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाते हुए हरियाणा के जींद से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सिरमौर लाया गया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : अब 12.5 ग्राम हेरोइन के साथ 24 साल का युवक गिरफ्तार, एसआईयू ने दबोचा

उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना माजरा में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More