HomeHimachalSirmaurसीटू के बैनर तले धौलाकुआं में 4 लेबर कोड के खिलाफ प्रदर्शन

सीटू के बैनर तले धौलाकुआं में 4 लेबर कोड के खिलाफ प्रदर्शन

इस दौरान सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ये चारों लेबर कोड मजदूरों को बंधुआ बनाने वाले काले कानून हैं।

धौलाकुआं : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 4 लेबर कोड के खिलाफ बुधवार को जिला सिरमौर के धौलाकुआं में मजदूरों ने ब्लैक डे मनाते हुए फैक्ट्री गेट पर एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूरों ने इन कानूनों को मजदूर विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की और इन्हें वापस लेने की मांग उठाई।

इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता टाटा कंस्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड से संबंधित सीटू धौलाकुआं के अध्यक्ष लेखराज और महासचिव बंसीलाल ने की। इस दौरान सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ये चारों लेबर कोड मजदूरों को बंधुआ बनाने वाले काले कानून हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों के लागू होने से मजदूरों के काम के घंटे बढ़ाकर 12 घंटे तक किए जा सकते हैं, जिससे श्रमिकों का शोषण और बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें:  उपमुख्यमंत्री ने बाबा साहिब सिंह बेदी जी के जन्मोत्सव समागम में की शिरकत, तीन दिन चलेगा समागम

उन्होंने आगे कहा कि इन कानूनों के जरिए मजदूरों के यूनियन बनाने के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, ताकि उनकी आवाज को दबाया जा सके। साथ ही मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा जैसे पीएफ, ईएसआई और अन्य सुविधाओं पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

प्रदर्शन में सीटू जिला उपाध्यक्ष लेखराज, यूनियन के महासचिव बंसीलाल, पूर्व महासचिव जालम सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश, अजीत पाल और किसान सभा के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा सहित अनेक मजदूर नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीटू के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मजदूर विरोधी कानूनों को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल की ये बेटी बनीं ऑस्ट्रेलिया में डिप्टी हाई कमिश्नर, CM सुक्खू ने दी बधाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More