HomeHimachalUnaउपमुख्यमंत्री ने बाबा साहिब सिंह बेदी जी के जन्मोत्सव समागम में की...

उपमुख्यमंत्री ने बाबा साहिब सिंह बेदी जी के जन्मोत्सव समागम में की शिरकत, तीन दिन चलेगा समागम

उन्होंने कहा कि बाबा साहिब सिंह बेदी जी वही महान विभूति थे, जिन्होंने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह का राजतिलक किया था। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश और विशेष रूप से ऊना के लिए गर्व की बात है कि गुरु नानक देव जी के वंशज इस पावन भूमि पर निवास करते हैं।

ऊना :  ऐतिहासिक किला बाबा बेदी साहिब में गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय भव्य समागम वीरवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ आरंभ हो गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष रूप से शिरकत कर संगत के साथ माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।

किला बाबा बेदी साहिब परिसर पहुंचने पर प्रबंधन कमेटी और संगत ने उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सर्वजोत सिंह बेदी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच इस धार्मिक आयोजन और क्षेत्र की समृद्धि व खुशहाली को लेकर चर्चा भी हुई।

ये भी पढ़ें:  कालीढांक में भूस्खलन की चपेट में आए सरकारी और निजी वाहन, हादसा टला, गाड़ियों को नुकसान, 3 घंटे ठप रहा यातायात

अग्निहोत्री ने कहा कि बाबा साहिब सिंह बेदी जी का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब सिंह बेदी जी वही महान विभूति थे, जिन्होंने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह का राजतिलक किया था। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश और विशेष रूप से ऊना के लिए गर्व की बात है कि गुरु नानक देव जी के वंशज इस पावन भूमि पर निवास करते हैं।

उल्लेखनीय है कि ऊना नगर की स्थापना करने वाले बाबा साहिब सिंह बेदी जी आज भी इस शहर के रक्षक के रूप में पूजे जाते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहिब सिंह बेदी जी की कृपा और आशीर्वाद से यह क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक समागम समाज में आपसी भाईचारे और शांति का संदेश देते हैं।

ये भी पढ़ें:  राज्यस्तरीय मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप : मंडी के दातुल और कुल्लू की डिंपल बनी हिमाचल चैंपियन

आयोजकों के अनुसार बाबा सर्वजोत सिंह बेदी की देखरेख में शुरू हुआ यह समागम तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की संभावना है। वहीं बाबा अमरजोत सिंह बेदी समागम की व्यवस्थाओं की स्वयं देखरेख कर रहे हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More