HomeAccidentश्री रेणुकाजी-संगड़ाह सड़क पर हादसा, पिकअप-बाइक की टक्कर में 2 घायल, रेफर

श्री रेणुकाजी-संगड़ाह सड़क पर हादसा, पिकअप-बाइक की टक्कर में 2 घायल, रेफर

संगड़ाह|
श्री रेणुकाजी-संगड़ाह सड़क पर पिकअप और बाइक की टक्कर में 2 युवक घायल हुए हैं. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज नाहन रेफर कर दिया है. ये हादसा कालथ के समीप पेश आया.

जानकारी के अनुसार पिकअप जीप संगड़ाह से ददाहू की ओर जा रही थी. जबकि, बाइक सवार श्री रेणुकाजी से हरिपुरधार जा रहे थे. कालथ के समीप पहुंचते ही बाइक पिकअप से टकरा गई. हादसे में बाइक चालक सहित सवार को चोटें आई हैं.

डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच में सामने आया है कि बाइक सवार विशाल व मनजीत निवासी सहारनपुर तेज रफ्तार होने के साथ-साथ गलत दिशा में थे. इस कारण वह पिकअप से टकरा गए. दोनों घायलों को ददाहू अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद नाहन रेफर कर दिया गया है. दोनों घायलों की टांगों में फैक्चर बताया जा रहा है. पुलिस हादसे की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें:  यशवंत विहार कॉलोनी की अनदेखी पर बैठक में मंथन, टीसीपी और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More