होमHimachalSirmaurनाहन में लौह पुरूष सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा ने किया...

नाहन में लौह पुरूष सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा ने किया ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी कार्यक्रम के प्रभारी रहे। सांसद सुरेश कश्यप, विधायक रीना कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक बलदेव तोमर, प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता, बलदेव भंडारी, मनीष चौहान, धीरज गुप्ता जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता भी इस मौके पर उपस्थित रहे। डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का देश की आजादी में योगदान अविस्मरणीय है।

नाहन : सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस दौरान डाॅ. भीमराव अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर दौड़ शहीद स्मारक स्थल पर संपन्न हुई।

पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी कार्यक्रम के प्रभारी रहे। सांसद सुरेश कश्यप, विधायक रीना कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक बलदेव तोमर, प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता, बलदेव भंडारी, मनीष चौहान, धीरज गुप्ता जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता भी इस मौके पर उपस्थित रहे। डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का देश की आजादी में योगदान अविस्मरणीय है।

ये भी पढ़ें:  बिना लाइसेंस और नाम के चल रहा था क्लिनिक, पुलिस ने ड्रग विभाग के साथ छापेमारी कर किया सील

वहीं, आजादी के बाद देश की अखंडता में उनका योगदान सर्वोपरि है। देश की सैकड़ों रियासतों को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने का काम सरदार साहब ने किया। उनके जन्म दिवस पर देश की अखंडता के लिए उनको याद किया जाता है। डाॅ. बिंदल ने कहा कि निजाम हैदराबाद का भारत में विलय केवल सरदार साहब की दूरदर्शी, बुद्धिमता व कुशल प्रशासन क्षमता के कारण ही संभव हो पाया, अन्यथा तीसरा पाकिस्तान भी बन जाता।

उन्होंने कहा कि काश पंडित नेहरू युद्ध विराम का आदेश नहीं देते तो आज पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर भारत के साथ होता। नेहरू की अदूर दृष्टि व परिपक्व निर्णय के कारण कश्मीर समस्या पैदा हुई और 70 साल से भारत इस दंश को झेल रहा है। डाॅ. बिंदल ने कहा कि सरदार पटेल असल मायनों में लौह पुरूष थे, इसलिए मोदी ने देश के घर-घर से लोहा इकट्ठा करके विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति बनाकर एकता व अखंडता के प्रतीक सरदार साहब को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री, मंत्रियों व विधायकों समेत अधिकारियों के वेतन में कटौती, सुक्खू सरकार का वित्तीय अनुशासन को लेकर बड़ा कदम

उन्होंने सरदार पटेल की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा सभी 17 संगठनात्मक जिलों में रन फाॅर यूनिटी के कार्यक्रम आयोजित किए गए और सभी स्थानों पर प्रमुख नेताओं ने रन फाॅर यूनिटी की दौड़ में भाग लिया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More