HomeHimachalSirmaurSC युवाओं को AI और ऑफिस ऑटोमेशन कोर्स करने का सुनहरा मौका,...

SC युवाओं को AI और ऑफिस ऑटोमेशन कोर्स करने का सुनहरा मौका, 3-3 माह का होगा कोर्स, वजीफा भी मिलेगा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी के कोर्स के लिए आवेदक स्नातक होना चाहिए और इसमें प्रतिदिन केवल दो घंटे की क्लास होगी। ऑफिस ऑटोमेशन, अकाउंटिंग एवं पब्लिशिंग के लिए आवेदक बारहवीं पास होना चाहिए

नाहन : सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा लागू की गई केंद्र प्रायोजित योजना “प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना” PM-AJAY के तहत जिला सिरमौर में अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी के योग्य उम्मीदवारों से स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।

जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी ने देते हुए बताया कि आवेदन जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय नाहन अथवा तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में 31 मार्च, 2026 से पूर्व जमा करवाने होंगे। आवेदन फॉर्म NIELIT शिमला की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ये कोर्स अप्रैल, 2026 से शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी के कोर्स के लिए आवेदक स्नातक होना चाहिए और इसमें प्रतिदिन केवल दो घंटे की क्लास होगी। ऑफिस ऑटोमेशन, अकाउंटिंग एवं पब्लिशिंग के लिए आवेदक बारहवीं पास होना चाहिए और इसमें प्रतिदिन केवल चार घंटे की क्लास होगी। ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए योग्यता मानदंड में आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष, अनुसूचित जाति श्रेणी से संबंधित और हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। बीपीएल प्रार्थी को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि 30 प्रतिशत सीटें महिला आवेदक के लिए आरक्षित होंगी।

ये भी पढ़ें:  सुरेंद्र पुंडीर व आईडी राही को तीसरी बार जिला सिरमौर प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष व महासचिव की कमान

कल्याण अधिकारी ने बताया कि स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान ट्रेनीज को 2 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा, जिसके लिए कोर्स के दौरान कम से कम 85 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज होनी आवश्यक होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय, नाहन के दूरभाष नंबर 01702-222374 पर भी संपर्क कर सकते है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More