HomeHimachalKulluआंगनबाड़ी पालना एवं क्रैच केंद्र काइस में रिक्त पदों के लिए मांगे...

आंगनबाड़ी पालना एवं क्रैच केंद्र काइस में रिक्त पदों के लिए मांगे आवेदन, 6 अप्रैल आखिरी तारीख

आवेदन पत्र सादे कागज पर सभी वांछित दस्तावेजों की प्रतियों सहित 6 अप्रैल 2026 को शाम 5:00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, कटराई में जमा किए जा सकते हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 9 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) कुल्लू के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

कुल्लू : बाल विकास परियोजना अधिकारी कटराई खुशविंदर ठाकुर ने बताया कि मिशन शक्ति ‘पालना’ स्कीम के अंतर्गत ग्राम पंचायत काइस के आंगनबाड़ी पालना एवं क्रैच केंद्र में वर्कर (Creche Worker) और हेल्पर (Creche Helper) के रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों के लिए केवल संबंधित क्रैच केंद्र के संग्रहण क्षेत्र (Feeder Area) की इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।

आवेदन पत्र सादे कागज पर सभी वांछित दस्तावेजों की प्रतियों सहित 6 अप्रैल 2026 को शाम 5:00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, कटराई में जमा किए जा सकते हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 9 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) कुल्लू के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी के साथ बारिश, शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी, शीतलहर का प्रकोप

पात्रता के लिए प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तहत क्रैच वर्कर के लिए 12वीं (10+2) और क्रैच हेल्पर के लिए 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया 25 अंकों की मेरिट के आधार पर होगी, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, अनाथ/विधवा/तलाकशुदा स्थिति और साक्षात्कार के अंक शामिल हैं।

प्रार्थी का नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर और परिवार नकल में दर्ज होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कटराई या संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय के सूचना पट्ट पर विस्तृत विवरण देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  इन जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली की तारीख तय, 22 से 30 मार्च तक होगा आयोजन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More