HomeHimachalSirmaurनेहर सवार में लैंगिक समानता पर जागरूक किए स्कूली बच्चे, बेटी बचाओ-बेटी...

नेहर सवार में लैंगिक समानता पर जागरूक किए स्कूली बच्चे, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की अध्यक्षता बेचड़ का बाग वृत्त की पर्यवेक्षिका सत्या भगत ने की. कार्यक्रम के दौरान स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसिपल गोपाल सिंह, एसएमसी अध्यक्ष सुरेश शर्मा समेत सभी स्टाफ सदस्यों ने हिस्सा लिया.

नाहन|
बाल विकास परियोजना नाहन के अंतर्गत आने वाले बेचड़ का बाग वृत के अंतर्गत सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहर सवार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोर एवं किशोरियों के लिए लैंगिक समानता शिविर का आयोजन किया गया.

इस दौरान वयस्क बालक-बालिकाओं को लिंग समानता विषय पर जागरुक किया गया. साथ ही लैंगिक समानता पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता बेचड़ का बाग वृत्त की पर्यवेक्षिका सत्या भगत ने की. कार्यक्रम के दौरान स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसिपल गोपाल सिंह, एसएमसी अध्यक्ष सुरेश शर्मा समेत सभी स्टाफ सदस्यों ने हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें:  कांगड़ा के गुप्त गंगा में ABVP के 46वें प्रांत अधिवेशन का आगाज, राष्ट्र निर्माण पर फोकस

इस दौरान बच्चों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना और सरकार द्वारा संचालित की जा रही अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई. समापन मौके पर सभी बच्चों को फल मिठाइयां भी बांटी गईं.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More