HomeEmploymentसंगड़ाह क्षेत्र के ये 5 होनहार एक साथ बने राजनीतिक शास्त्र के...

संगड़ाह क्षेत्र के ये 5 होनहार एक साथ बने राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता, चयन से इलाके में खुशी

संगड़ाह के साथ लगते मंडोली धार गांव के विक्रम के पिता हेम प्रकाश संगड़ाह में वेल्डर का काम करते हैं तो वहीं अन्य 4 भी किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों से संबंध रखते हैं.

नाहन|
जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के 5 होनहारों का एक साथ राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता पद पर चयन हुआ है. इससे इलाके में खुशी का माहौल है. चयनित हुए इन होनहारों में तीन युवक और दो युवतियां शामिल हैं.

गत दिन रिजल्ट घोषित होने के बाद इन होनहारों को लगातार सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. संगड़ाह के साथ लगते मंडोली धार गांव के विक्रम के पिता हेम प्रकाश संगड़ाह में वेल्डर का काम करते हैं तो वहीं अन्य 4 भी किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों से संबंध रखते हैं. खास बात ये है कि इन सभी की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूलों में हुई है.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के 10 सरकारी संस्थानों की डिस्मेंटलिंग व रेट्रोफिटिंग के लिए 14.34 करोड़ का बजट मंजूर

संगड़ाह उपमंडल की भाटगढ़ पंचायत के गांव चामला के वीरेंद्र शर्मा, जामू-कोटी के लठयाणा की ममता, बड़ोल पंचायत के गांव जड़ाणा के धर्म पाल, भलाड़ की कमलेश व मंडोली धार गांव के विक्रम ने हिमाचल लोक सेवा आयोग की स्कूल प्रवक्ता पद की परीक्षा पास कर अपने इलाके का नाम रोशन किया है. वहीं, ये युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे दूसरे युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हैं.

गौरतलब हो कि वर्ष 2023 में संगड़ाह उपमंडल से 8 युवा सहायक प्रोफेसर पद के लिए चयनित हुए थे. अब इन 5 युवाओं ने स्कूल प्रवक्ता पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More