HomeHimachalSirmaurसिरमौर की शीना पंचायत भी चुनी निर्विरोध, दूसरी बार बनी मिसाल, सेवानिवृत्त...

सिरमौर की शीना पंचायत भी चुनी निर्विरोध, दूसरी बार बनी मिसाल, सेवानिवृत्त शिक्षक को प्रधान पद की कमान

हिमाचल में पंचायत चुनाव के बीच जिला सिरमौर की पंचायतों में सर्वसम्मति बनाने का माहौल तेजी से बनता दिख रहा है। इसी कड़ी में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की शीना पंचायत लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुन ली गई है।

नाहन : हिमाचल में पंचायत चुनाव के बीच जिला सिरमौर की पंचायतों में सर्वसम्मति बनाने का माहौल तेजी से बनता दिख रहा है। इसी कड़ी में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की शीना पंचायत लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुन ली गई है।

ग्राम पंचायत शीना के पंचायत भवन में आयोजित ग्रामसभा में ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए पूरी पंचायत को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान प्रधान सुशीता देवी, पूर्व प्रधान उषा सूद, पूर्व बीडीसी सदस्य जगदीश चंद्र, पूर्व उपप्रधान सुभाष अत्री और पूर्व उपप्रधान कृष्ण शर्मा ने की। सभी ग्रामीणों ने मिलकर दूसरी बार भी बिना चुनाव के ही पूरा पैनल चुनने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें:  पढ़े-लिखे युवाओं के लिए यहां रोजगार का सुनहरा मौका, 110 पदों के लिए 3 दिसंबर को होंगे कैंपस इंटरव्यू

प्रधान पद पर शिक्षा विभाग से सीएचटी पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए यशवंत सिंह ठाकुर को चुना गया है, जबकि उपप्रधान पद पर देवराज कश्यप को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही पंचायत के पांचों वार्ड शीना एक, शीना दो, धारों खराड़, कांगर खोपर और अड़गू में भी प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं।

बता दें कि जिला में अब तक टटियाना, दाड़ो देवरिया और शीना पंचायत सर्वसम्मति से चुनी जा चुकी हैं, जबकि अन्य कई पंचायतों में पूरे पैनल को निर्विरोध चुनने के लिए बैठकों का दौर जारी है। कई जगह प्रधान और कुछ वार्ड सदस्य चुने जा चुके हैं, लेकिन पूरे पैनल पर सहमति बनाने के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन में हेलीपोर्ट निर्माण की तैयारी ! आज खुलेंगे OLS सर्वे के टेंडर

गौरतलब है कि शीना पंचायत नवंबर 2020 में डिलमन पंचायत से अलग होकर बनी थी और जनवरी 2021 के पहले ही चुनाव में भी यहां सर्वसम्मति से प्रतिनिधि चुने गए थे। अब मई 2026 में लगातार दूसरी बार यह पंचायत निर्विरोध चयन की मिसाल बनी है। नव निर्वाचित प्रधान यशवंत सिंह ठाकुर ने बताया कि जल्द ही विकास खंड अधिकारी पच्छाद को निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधियों की सूची सौंप दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जनवरी 2021 के पंचायत चुनावों में भी जिला सिरमौर की 33 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई थीं, जो प्रदेश में सबसे बड़ा आंकड़ा रहा था। मौजूदा चुनाव प्रक्रिया में भी कई पंचायतों में सहमति बनाने की कोशिशें जारी हैं और नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक यह संख्या और बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें:  ADVISORY: भीषण गर्मी पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अलर्ट! लापरवाही भारी पड़ी तो हीट स्ट्रोक बन सकता है जानलेवा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More