HomeHimachalSirmaurहिमालयन पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, सम्मान से नवाजे मेधावी

हिमालयन पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, सम्मान से नवाजे मेधावी

कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन से हुई और स्कूल प्रबंधक स्वरूप सिंह पंवार ने अतिथि को समृति चिन्ह प्रदान किया. इसके बाद स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर खूब समा बांधा.

नाहनः जिला सिरमौर के सैनधार इलाके के हिमालयन पब्लिक हाई स्कूल पराड़ा-बेचड़ का बाग में वार्षिक समारोह की धूम रही. समारोह में सूर्या सिरमौर के निर्देशक अनिल राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. जबकि, विनायक सेल्स कार्पोरेशन के निर्देशक नरेश ठाकुर और महीपुर पंचायत के पूर्व प्रधान अर्जुन ठाकुर विशिष्ठ अतिथि मौजूद रहे.
कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन से हुई और स्कूल प्रबंधक स्वरूप सिंह पंवार ने अतिथि को समृति चिन्ह प्रदान किया. इसके बाद स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर खूब समा बांधा. प्रतिभागी बच्चों ने एकल और सामूहिक नृत्य के साथ साथ पहाड़ी व हिंदी गानों पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी.
कार्यक्रम के अंत में पिछले सत्र में दसवीं कक्षा में बोर्ड मैरिट में आने वाले लव चौहान, अक्षित ठाकुर, संचित पंवार और गौरव अत्री को सम्मानित किया गया. इसी तरह अन्य कक्षाओं में अव्वल आने वाले मेधावियों मन्नत, गुंजन, आभ्याना, हर्षिता, रोहिषी, प्रत्युष, मृदुल, हर्ष, राधिका, कनिष्क, दिव्या, अवनी, तशिता, आरोही, इशिका, मोक्षिका, तान्या, सक्षम, ऋषभ, शिवाय, तेजस्वी, मिशिता, मानुषी, वैष्णवी, आरिकेत, कार्तिकेय, विराज शर्मा आदि को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया.
इस अवसर पर एसएमसी के अध्यक्ष अर्जुन अत्री, ग्राम पंचायत पराड़ा के उपप्रधान रामकुमार, संजीव डोगरा, आर्युवैदिक विभाग बेचड़ का बाग की डा. शिवानी समेत बच्चों के अभिभावकों सहित कई गणमान्य मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमटा में छात्रा ने रखी नए क्लास रूम के निर्माण की नींव
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More