Home Himachal Sirmaur 718 ग्राम अफीम डोडे की खेप के साथ शिलाई पुलिस ने धरा...

718 ग्राम अफीम डोडे की खेप के साथ शिलाई पुलिस ने धरा पिकअप चालक

पुलिस थाना शिलाई की टीम एसएचओ के नेतृत्व में इलाके की गश्त पर मौजूद थी। जामली-रोनहाट बायफरगेशन एनएच-707 पर यातायात चैकिंग के दौरान टीम ने...

0

शिलाई : जिला सिरमौर में शिलाई पुलिस ने अफीम डोडे की खेप के साथ एक पिकअप चालक को धर दबोचा है। आरोपी के खिलाफ थाना शिलाई में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना शिलाई की टीम एसएचओ के नेतृत्व में इलाके की गश्त पर मौजूद थी। जामली-रोनहाट बायफरगेशन एनएच-707 पर यातायात चैकिंग के दौरान टीम ने द्राबिल की तरफ से पहुंची एक पिकअप को जांच के लिए रोका।

पुलिस के अनुसार पूछने पर चालक ने अपना नाम और पता नरेश निवासी गांव शंखोली, डाकघर खडकांह, तहसील शिलाई (सिरमौर) बताया। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी की अंदर से तलाशी ली, जिसमें एक बोरू मिला। जांच करने पर इसमें 718 ग्राम अफीम डोडे बरामद हुए।

ये भी पढ़ें:  नाहन कॉलेज में छात्रवृत्ति योजनाओं से संवर रहा भविष्य, अब तक 52 विद्यार्थी इस योजना से जुड़े

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी नरेश के विरुद्ध पुलिस थाना शिलाई में केस दर्ज कर लिया है।