होमHimachalSirmaurसिरमौर: घास लेने जंगल जा रहे व्यक्ति का पगडंडी पर फिसला पांव,...

सिरमौर: घास लेने जंगल जा रहे व्यक्ति का पगडंडी पर फिसला पांव, गिरने से सिर पर लगी चोट, गई जान

सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। शवगृह में मृतक की पहचान जगत सिंह के रूप में हुई।

शिलाई : जिला सिरमौर के पुलिस थाना शिलाई के अंतर्गत नैनीधार में घास लेने जंगल जा रहे 57 वर्षीय व्यक्ति की पगडंडी पर गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जगत सिंह पुत्र स्वर्गीय बेसु राम, निवासी गांव व डाकघर नैनीधार, तहसील शिलाई के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शिलाई से थाना में सूचना मिली कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। शवगृह में मृतक की पहचान जगत सिंह के रूप में हुई। मौके पर मृतक का भाई लाल सिंह और भतीजा विनोद कुमार मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:  दवा फैक्टरी पहुंचे IEC के भावी फार्मासिस्ट, लाइव समझी उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता जांच और पैकेजिंग की बारीकियां

भतीजे विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 6 बजे वह घास लेने जंगल जा रहे थे। इसी दौरान पगडंडी पर उनके चाचा जगत सिंह सिर के बल गिरे हुए मिले। उनके सिर पर चोट लगी थी और वह बात नहीं कर रहे थे। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए CHC शिलाई लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो शरीर के ऊपरी हिस्से पर चोट के निशान पाए गए। परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया और मृत्यु गिरने के कारण होने की बात कही है।

ये भी पढ़ें:  20 मार्च को बजट पेश कर सकते हैं सुक्खू, 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा बजट सत्र

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए मृतक के भाई लाल सिंह को सौंप दिया है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More