Home Himachal Sirmaur अवैध खनन पर सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन, जगह-जगह चला विशेष अभियान,...

अवैध खनन पर सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन, जगह-जगह चला विशेष अभियान, 39 वाहन जब्त

पांवटा साहिब थाना क्षेत्र से सबसे अधिक 19 वाहन जब्त किए गए हैं, जबकि नाहन से 7, माजरा से 3, राजगढ़ से 1, पुरुवाला से 4, कालाअंब से 1, श्री रेणुकाजी में 2 और सराहां थाना क्षेत्र में 2 वाहन संचालकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया है।

0

नाहन : जिला सिरमौर में अवैध खनन और मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिन में 39 वाहनों को जब्त किया है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी के निर्देश पर 19 और 20 जनवरी 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई अमल में लाई गई, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मचा रहा।

एसपी सिरमौर ने बताया कि इस अभियान के दौरान ट्रैक्टर, डंपर और ट्राला जैसे वाहनों को खनन अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में पकड़ा गया है। पांवटा साहिब थाना क्षेत्र से सबसे अधिक 19 वाहन जब्त किए गए हैं, जबकि नाहन से 7, माजरा से 3, राजगढ़ से 1, पुरुवाला से 4, कालाअंब से 1, श्री रेणुकाजी में 2 और सराहां थाना क्षेत्र में 2 वाहन संचालकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:  कबड्डी टीम चयन विवाद : आमरण अनशन खत्म, ट्रायल और जांच के बाद होगा अंतिम निर्णय

उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। खनन माफिया पर अंकुश लगाने के लिए किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने यह भी दोहराया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और जिले में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  नाहन पुलिस थाना में 2015 में दर्ज केस में उदघोषित अपराधी गिरफ्तार