HomeHimachalSirmaurसिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशे के काले कारोबार से कमाई...

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशे के काले कारोबार से कमाई नशा तस्कर की 1.34 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

जिला पुलिस ने अब तक छह अलग-अलग मामलों में नशे के अपराधियों की कुल 4,43,31,551.53 की अवैध नकदी/संपत्ति को सक्षम प्राधिकारी से सीज/फ्रीज करने की स्वीकृति प्राप्त करने में सफलता हासिल की है।

नाहन : सिरमौर पुलिस ने ‘नशा मुक्त’ अभियान को गति देते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सिर्फ तस्कर नहीं, बल्कि उनके काले कारोबार से अर्जित अवैध संपत्ति भी पुलिस के निशाने पर है। इसी कड़ी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक नशा तस्कर की 1.34 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति को जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी संजय कुमार उर्फ संजु पुत्र मंगत राम निवासी वार्ड नंबर 10, देवीनगर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के कब्जे से पुलिस ने 40.32 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।

ये मामला पांवटा साहिब पुलिस थाना में 15 अगस्त 2017 में दर्ज हुआ था। जांच में पाया गया कि आरोपी संजय कुमार बार-बार नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त था।

ये भी पढ़ें:  बिजनी सब स्टेशन में मरम्मत कार्य के चलते 30 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस केस में जिला पुलिस मुख्यालय के डीएसपी रमाकांत ठाकुर के नेतृत्व में गठित वित्तीय जांच टीम ने आरोपी के ‘धन के प्रवाह’ का पता लगाने के लिए विशेषज्ञतापूर्ण जांच की।

गहन जांच के बाद एनडीपीएस अधिनियम-1985 के अध्याय 5-ए के तहत सक्षम प्राधिकारी ने अवैध रूप से अर्जित आरोपी की 1,34,79,508.37 रुपए की आपराधिक संपत्ति की अंतिम जब्ती की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि सिरमौर पुलिस ने ऐसे तस्करों के विरुद्ध पीआईटी एनडीपीएस के तहत भी सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी संजय कुमार उर्फ संजू की नियमानुसार रिपोर्ट तैयार कर सचिव (गृह) को भेजी थी, जिसके बाद उसे 3 महीने के लिए आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन भेज दिया गया था।

ये भी पढ़ें:  आर्यन सकलानी ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बनाई जगह, नॉर्थ ज़ोन ट्रैप इवेंट में किया क्वालिफाई

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस ने अब तक छह अलग-अलग मामलों में नशे के अपराधियों की कुल 4,43,31,551.53 की अवैध नकदी/संपत्ति को सक्षम प्राधिकारी से सीज/फ्रीज करने की स्वीकृति प्राप्त करने में सफलता हासिल की है।

एसपी ने बताया कि इस तरह के अवैध मामलों से अर्जित सभी संपत्तियों की पहचान करके जब्त करके अधिग्रहित की जाएगी। ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More