HomeHimachalSirmaurसिरमौर : दुकानों में जा घुसा अनियंत्रित ट्राला, टला बड़ा हादसा

सिरमौर : दुकानों में जा घुसा अनियंत्रित ट्राला, टला बड़ा हादसा

हरियाणा के करनाल से एक ट्राला (ट्रक) टाइलें लेकर पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था।

नाहन : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाइवे-07 पर एक अनियंत्रित ट्राला 2 दुकानों में जा घुसा। हादसा खजुरना पुल के समीप रात्रि करीब पौने एक बजे के आसपास पेश आया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस के अनुसार हरियाणा के करनाल से एक ट्राला (ट्रक) टाइलें लेकर पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्राला खजुरना के पास पहुंचा तो पुल क्रॉस करते ही अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो दुकानों में जा घुसा। हादसे में दुकानों के शैड क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने से ये हादसा हुआ।

गनीमत यह रही कि हादसा उस वक्त सामने आया, जब रात के समय दुकानें बंद थी। देर रात हुए इस हादसे की सूचना जैसे ही शनिवार सुबह लोगों को मिली, तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे-07 पर यहां 8 KM का सफर 'खतरों का खेल', धूल मिट्टी और गहरे गड्ढों से मुसाफिर 'बेहाल'

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा सामने आया। एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हुआ है। लिहाजा, पुलिस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More