होमHimachalPGI में सिरमौर के मरीज के लिए देवदूत बना चंडीगढ़ पुलिस का...

PGI में सिरमौर के मरीज के लिए देवदूत बना चंडीगढ़ पुलिस का ये जवान, रक्तदान कर बचाई जान, नाहन के हैं रहने वाले

मरीज PGI चंडीगढ़ में उपचाराधीन था और परिजनों को रक्त की तलाश थी।

नाहन : लीवर की बीमारी से जूझ रहे सिरमौर के एक मरीज की हालत उस समय गंभीर हो गई, जब खून की कमी के चलते उसे तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ी।

मरीज PGI चंडीगढ़ में उपचाराधीन था और परिजनों को रक्त की तलाश थी। इसी बीच मदद की सूचना सिरमौर पहुंची और चंडीगढ़ में मौजूद एक रक्तदाता बिना समय गंवाए PGI पहुंच गया।

रेणुकाजी तहसील के खाला क्यार गांव निवासी एक मरीज के लिए O पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता की सूचना ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर को मिली थी। सूचना मिलते ही सोसाइटी के सदस्य रमन सोढ़ी ने PGI पहुंचकर रक्तदान किया। उनके समय पर किए गए रक्तदान से मरीज को उपचार के दौरान आवश्यकतानुसार रक्त मिल सका।

ये भी पढ़ें:  त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन, चार सेक्टरों में बंटेगा मेला क्षेत्र, अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

नाहन निवासी रमन सोढ़ी चंडीगढ़ पुलिस में आरक्षी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वह ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी के सक्रिय सदस्य हैं और पहले भी कई बार रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद कर चुके हैं।

सोसाइटी के संस्थापक ईशान राव ने बताया कि सिरमौर के किसी मरीज को मदद की आवश्यकता होने पर रमन सोढ़ी हमेशा आगे रहते हैं और सेवा के लिए दिन-रात तैयार रहते हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार को ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर के सदस्य रमन सोढ़ी ने पीजीआई चंडीगढ़ में O पॉजिटिव रक्तदान किया।

सोसाइटी को सूचना मिली थी कि रेणुकाजी क्षेत्र के खालाक्यार के एक मरीज को अत्यंत आपातकाल की स्थिति में रक्त की आवश्यकता है। मरीज लीवर की बीमारी से ग्रस्त है।

ये भी पढ़ें:  मारकंडा नदी पर बने रिकॉर्ड 11 पुल, डॉ. राजीव बिंदल बोले- बदली हजारों लोगों की जिंदगी, खत्म हुआ बरसात का डर

मरीज में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम थी। जैसे ही पुलिस जवान रमन से बात की गई उन्होंने तुरंत पीजीआई पहुंच कर रक्तदान किया और मरीज को जीवनदान दिया।

उन्होंने बताया कि वह कई बार रक्तदान कर अनेकों जीवन बचा चुके हैं। वह नाहन के रहने वाले हैं। चंडीगढ़ पुलिस में आरक्षी के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एक रक्तदाता का समय पर आगे आना किसी परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने और नशे के खिलाफ एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 100 पेटी देसी शराब से लदी पिकअप पकड़ी, आरोपी पर केस
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More