HomeHimachalSirmaurनाहन में नशे पर SIU का बड़ा वार, 250 कैप्सूल और 60...

नाहन में नशे पर SIU का बड़ा वार, 250 कैप्सूल और 60 प्रतिबंधित गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत SIU टीम नाहन ने एक युवक को नशीले कैप्सूल और प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।

नाहन : जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत SIU टीम नाहन ने एक युवक को नशीले कैप्सूल और प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि SIU नाहन की टीम रूटीन गश्त और मादक पदार्थ अधिनियम के तहत सूचनाएं एकत्र करने इलाके में मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि मोहम्मद रिहान, निवासी सैनवाला, तहसील नाहन, हाल निवासी बड़ा चौक नाहन लंबे समय से सैनवाला, नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों में नशीले कैप्सूल और दवाइयों की बिक्री कर रहा है।

ये भी पढ़ें:  साइबर ठगी में गंवाई थी ₹44 हजार रुपये की राशि, ऊना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली पूरी रकम

सूचना के आधार पर SIU टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 250 नशीले कैप्सूल और 60 प्रतिबंधित Alprazolam गोलियां बरामद की गईं।

इस पर पुलिस ने सदन थाना नाहन में युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती में इस बार एआरओ हमीरपुर से 1000 युवाओं की सिलेक्शन, 27 को रिपोर्ट करने के निर्देश
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More