पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने पांवटा साहिब में अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर SIU टीम ने थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मोहन लाल गादरी (45) पुत्र चतरभुज गादरी, निवासी वार्ड नंबर 3, गादरी मोहल्ला, गांव नंदसाह/खालसा, तहसील शारदा, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान के कब्जे से 174 ग्राम अफीम बरामद की।
आरोपी पांवटा साहिब के बद्रीपुर क्षेत्र में कपूर बार, मेहताब गली, राजबन रोड के पास जसविंदर सिंह के मकान में किरायेदार के रूप में रह रहा था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में धारा 18 NDPS Act 1985 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
