HomeCrimeटैक्सी से हो रही थी इस नशे की तस्करी, सोलन पुलिस ने...

टैक्सी से हो रही थी इस नशे की तस्करी, सोलन पुलिस ने बड़ी खेप के साथ दबोचा ड्राइवर

पुलिस थाना कंडाघाट में ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चरस तस्करी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर लिया है।

सोलन : नशे के खिलाफ मुहिम जारी रखते हुए सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक टैक्सी ड्राइवर को 2 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात कंडाघाट पुलिस टीम गश्त पर तैनात थी। इसी बीच गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि शिमला से सोलन की तरफ आ रही एक स्विफ्ट डिजायर टैक्सी में बड़ी मात्रा में चरस ले जाई जा रही है।

पुख्ता सूचना मिलते ही पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर कंडाघाट के पास नाकेबंदी कर दी। टैक्सी को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई तो ड्राइवर देवेंदर (38 वर्ष) पुत्र अमर चंद निवासी कंडाआरण, डाकघर शावड़, तहसील आनी, जिला कुल्लू के कब्जे से 2 किलो चरस बरामद हुई।

ये भी पढ़ें:  टीजीटी मेडिकल भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित, 11065 उम्मीदवारों में से 502 सफल

लिहाजा, पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना कंडाघाट में ND&PS एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चरस तस्करी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि इस तस्करी रैकेट में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। साथ ही उसके पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  सुक्खू सरकार के चौथे बजट में किसानों-पशुपालकों पर बड़ा फोकस, दूध के रेट बढ़े, हिमाचल में पहली बार अदरक का MSP तय
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More