HomeHimachalSirmaurकालाअंब पंचायत में समर्थकों के साथ उप प्रधान पद के लिए ...

कालाअंब पंचायत में समर्थकों के साथ उप प्रधान पद के लिए सोमनाथ भाटिया ने भरा नामांकन, रोचक हुआ मुकाबला

कालाअंब पंचायत में उप प्रधान पद का चुनाव इस बार दिलचस्प होता नजर आ रहा है। सोमवार को सोमनाथ भाटिया समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान चुनावी माहौल पूरी तरह सक्रिय नजर आया। बता दें कि इस पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। कालाअंब पंचायत में 1900 के करीब मतदाता हैं।

कालाअंब : जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की कालाअंब पंचायत में उप प्रधान पद का चुनाव इस बार दिलचस्प होता नजर आ रहा है। सोमवार को सोमनाथ भाटिया समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान चुनावी माहौल पूरी तरह सक्रिय नजर आया।

बता दें कि इस पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। ऐसे में मुकाबला बेहद रोचक होने जा रहा है। कालाअंब पंचायत में 1900 के करीब मतदाता हैं। इस क्षेत्र में लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और जन जागरूकता अभियानों से जुड़े होने के कारण सोमनाथ भाटिया की अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। स्थानीय लोगों के बीच सक्रिय रहने के साथ-साथ शासन और प्रशासनिक स्तर पर भी उनकी पकड़ मानी जाती है, जिसका असर पंचायत चुनाव में भी देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:  ऊना में पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें आपके क्षेत्र में कब होगा टेस्ट

नामांकन के दौरान सोमनाथ भाटिया ने कहा कि कालाअंब पंचायत को स्वच्छ और व्यवस्थित पंचायत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद पंचायत में सफाई, प्रदूषण और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं बनी हुई हैं। ऐसे में कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कालाअंब मुख्य बस स्टॉप पर बना शौचालय अब तक शुरू नहीं हो पाया है, जिसे सुचारु करवाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। विशेष रूप से महिलाओं के लिए बेहतर शौचालय व्यवस्था उपलब्ध करवाने पर जोर रहेगा।

ये भी पढ़ें:  मिट्टी के जले अनार में छिपा रखा था चिट्टा, नाहन पुलिस ने मकान में दबिश देकर किया गिरफ्तार, नकदी और आभूषण भी बरामद

सोमनाथ ने कहा कि स्थानीय उद्योगों और पंचायत के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पंचायत क्षेत्र के स्कूलों के सौंदर्यकरण, स्वच्छ वातावरण और बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात कही। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को घर-द्वार पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में भी काम करने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि सोमनाथ भाटिया कालाअंब रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष भी हैं और समय-समय पर सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता अभियान चलाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर सड़क सुरक्षा को और प्रभावी बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के द्राबिल स्कूल पहुंचा उड़न दस्ता, कैमरों से लेकर स्टोरेज तक की जांच… ऐसे हुई 10वीं की गणित परीक्षा की निगरानी

उन्होंने कहा कि पंचायत में पेयजल, बिजली, नालियों की सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर पारदर्शी व्यवस्था विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More