HomeHimachalSirmaurमलगांव स्कूल में छात्र नेताओं के चुनाव, सुमेर चंद चुने गए हेड...

मलगांव स्कूल में छात्र नेताओं के चुनाव, सुमेर चंद चुने गए हेड बॉय, देवांशी हेड गर्ल, बच्चों ने किया मताधिकार का प्रयोग

स्कूल की मुख्याध्यापिका शालू परमार ने बताया कि 24 अप्रैल को विद्यार्थियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम प्रस्तावित किए और नामांकन पत्र भरे। 25 अप्रैल को उम्मीदवारों ने अपने-अपने विजन एवं योजनाओं को प्रस्तुत किया और उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए थे। शनिवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई गई।

नाहन : जिला सिरमौर के गवर्नमेंट हाई स्कूल मलगांव में शनिवार को पूर्णतः लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत स्कूल हेड बॉय और हेड गर्ल के साथ साथ क्लास रिप्रेजेंटेटिव के चुनाव संपन्न करवाए गए। चुनाव प्रक्रिया के बाद कक्षा दसवीं के छात्र सुमेर चंद विजयी रहे, जबकि स्कूल हेड गर्ल में कक्षा दसवीं की छात्रा देवांशी निर्विरोध चुनी गईं।

क्लास रिप्रेजेंटेटिव की श्रेणी में कक्षा छठी से रुचिका, कक्षा सातवीं से प्रत्युष ठाकुर, आठवीं से गौरव ठाकुर, कक्षा नौवीं से पीयुष विजयी रहे। जबकि कक्षा दसवीं में कृष्ण दत्त को निर्विरोध कक्षा प्रतिनिधि चुना गया। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित छात्र नेताओं ने विद्यालय के विकास, अनुशासन एवं छात्र हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया और शपथ भी ग्रहण की।

ये भी पढ़ें:  1438 वोट लेकर रणधीर सिंह ने मारी बाजी, मानगढ़ वार्ड से पंचायत समिति सदस्य चुने गए

स्कूल की मुख्याध्यापिका शालू परमार ने बताया कि 24 अप्रैल को विद्यार्थियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम प्रस्तावित किए और नामांकन पत्र भरे। 25 अप्रैल को उम्मीदवारों ने अपने-अपने विजन एवं योजनाओं को प्रस्तुत किया और उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। शनिवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई गई, जिसकी पूरी व्यवस्था एवं संचालन पंचायत चुनाव प्रणाली के आधार पर किया गया। इसमें गुप्त मतदान प्रणाली के तहत छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उन्होंने बताया कि उनकी निगरानी में सुचारू रूप से छात्र प्रतिनिधियों के सम्मुख मतगणना करवाई गई। दोपहर बाद 2:00 बजे विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की गई।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाई गई प्रति माह आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत जिला सिरमौर की रियासत व सिरमौर की विरासत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें:  ITI हमीरपुर में खाली सीटों के लिए 7 तक करें ऑनलाइन आवेदन, मेरिट आधार पर मौके पर ही मिलेगी एडमिशन

इस गतिविधि के अंतर्गत यातायात नियमों एवं चिन्हों संबंधी पेंटिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के तीनों सदनों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान स्कूल परिसर से मुख्य सड़क तक रैली निकाल लोगों को जागरुक भी किया गया।

शालू परमार ने नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह चुनाव छात्रों में लोकतंत्र, नेतृत्व एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों की सराहना की।

ये भी पढ़ें:  सिर्फ खेती नहीं, अब बिजली भी बनाएंगे किसान... सिरमौर के किसानों को मिली इस नई तकनीक की जानकारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More