HomeHimachalSirmaurNahan: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीर बाल दिवस पर की दूध...

Nahan: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीर बाल दिवस पर की दूध लंगर सेवा

नाहन : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन नगर इकाई ने वीरवार को नाहन के गुरुद्वारा साहिब में “वीर बाल दिवस” के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान छात्र कार्यकर्ताओं ने चार साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए समाजसेवा व श्रद्धांजलि स्वरूप दूध का लंगर लगाया.
कार्यक्रम में एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री मनीष बिरसांटा विशेष रूप से उपस्थित रहे. उनके साथ नगर इकाई के अन्य प्रमुख कार्यकर्ता कमल, निखिल, श्वेता, मोनिका और गौरव ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई. वहीं, हिन्दू जागरण मंच से सुमित, इंद्रा, और दीपक ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
मनीष बिरसांटा  ने कहा कि “वीर बाल दिवस” का उद्देश्य चार साहिबजादों- बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह, और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है. उन्होंने अपनी अदम्य साहस और दृढ़ विश्वास से धर्म और सत्य की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. इस आयोजन के माध्यम से उपस्थित लोगों को उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया. दूध के लंगर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया.
ये भी पढ़ें:  एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी हिमाचल की ये एथलीट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More