HomeHimachalSirmaurभाजपा का 12 करोड़ सदस्यीय संगठन कार्यकर्ताओं के त्याग और विचारधारा की...

भाजपा का 12 करोड़ सदस्यीय संगठन कार्यकर्ताओं के त्याग और विचारधारा की ताकत से खड़ा हुआ: डॉ. बिंदल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गौरवशाली इतिहास चुनावी सफलताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय, सेवा, सुशासन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जैसे मूल्यों पर आधारित राष्ट्र निर्माण के संकल्प का इतिहास है।

पांवटा साहिब : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गौरवशाली इतिहास चुनावी सफलताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय, सेवा, सुशासन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जैसे मूल्यों पर आधारित राष्ट्र निर्माण के संकल्प का इतिहास है। उन्होंने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके विचारों से जुड़े समर्पित कार्यकर्ता हैं।

पांवटा साहिब में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत जिला सिरमौर के अभ्यास वर्ग की अध्यक्षता करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने ये बात कही। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के इतिहास, विचारधारा, संगठनात्मक विकास और राष्ट्र निर्माण में भाजपा की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें:  होली उत्सव : पहली शाम जगमगाएगा सुजानपुर का आसमां, टीहरा के किले से उड़ाई जाएंगी आकाशीय लालटेनें

डॉ. बिंदल ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हो चुकी है, जिसके 12 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं के त्याग, अनुशासन, तप और अथक परिश्रम का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी चिंतन ने संगठन की वैचारिक नींव को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी और सुशासन के माध्यम से साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें:  ध्यान दें... 14 अगस्त तक यातायात के लिए बंद रहेगी बिलासपुर की तरघेल-लदरौर सड़क, आदेश जारी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की वैचारिक मजबूती का महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, सिद्धांतों और संगठनात्मक परंपराओं की जानकारी मिलती है तथा राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण और दायित्वबोध और अधिक सुदृढ़ होता है।

इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर, हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष तोमर सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  नाहन में सिरमौर किसान सभा का प्रदर्शन, जलाईं इन दस्तावेजों की प्रतियां
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More