हमीरपुर : औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की कंपनी ऐक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में नियमित एवं कंपनी रोल के आधार पर हेल्परों के 100 पदों को भरने के लिए 5 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं पास, बारहवीं पास और किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक 18 से 25 वर्ष तक के युवा पात्र होंगे।
चयनित युवाओं को 12,900 रुपये मासिक वेतन के अलावा 750 रुपये का भत्ता और डबल ओवरटाइम भत्ता भी मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
- ये भी पढ़ें : मंडी में 23 नवंबर को होने वाला SBI लाइफ इंश्योरेंस का इंटरव्यू रद्द, बाद में घोषित होगी नई तारीख
- ये भी पढ़ें : 10वीं पास महिलाओं और युवाओं के लिए LIC में नौकरी का मौका, यहां 100 पदों पर होंगे साक्षात्कार




