होमHimachalSirmaurखाकी की इंसानियत: राजगढ़ में यातायात प्रभारी की ईमानदारी ने जीता दिल,...

खाकी की इंसानियत: राजगढ़ में यातायात प्रभारी की ईमानदारी ने जीता दिल, खोया मंगलसूत्र सुरक्षित पाकर महिला के चेहरे पर लौटी मुस्कान

राजगढ़ बाजार में बीते दिनों एक महिला का मंगलसूत्र अचानक ही कहीं गिर गया। मंगलसूत्र खो जाने से महिला काफी परेशान थी और उसे वापस मिलने की उम्मीद भी बेहद कम थी।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ बाजार में बीते दिनों एक महिला का मंगलसूत्र अचानक ही कहीं गिर गया। मंगलसूत्र खो जाने से महिला काफी परेशान थी और उसे वापस मिलने की उम्मीद भी बेहद कम थी।

महिला को नहीं पता था कि उसका कीमती सामान कहीं और नहीं, बल्कि एक पुलिस कर्मी के पास सुरक्षित है, जो उसी की तलाश कर रहा है। आखिर… पुलिस जवान ने भी उस महिला को खोज निकाला और उसे उसका मंगलसूत्र लौटा दिया। अपना कीमती मंगलसूत्र वापस मिलने के बाद महिला के चेहरे पर खुशी और राहत साफ नजर आई।

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों राजगढ़ बाजार में छोगटाली निवासी शीला देवी का मंगलसूत्र कहीं गिर गया था। इसी बीच ये मंगलसूत्र यातायात प्रभारी कुलवंत सिंह ठाकुर को मिला। उन्होंने उसे अपने पास सुरक्षित रख लिया। पुलिस कर्मी ने मंगलसूत्र की असली मालकिन की पहचान करने के प्रयास शुरू किए, ताकि आभूषण सही व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। काफी प्रयासों के बाद मंगलसूत्र की असल मालकिन की पहचान शीला देवी के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें:  12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, हमीरपुर, बड़सर और नादौन न्यायिक परिसरों में समझौते से निपटेंगे मामले

यातायात प्रभारी ने उनका खोया हुआ मंगलसूत्र सुरक्षित रूप से उन्हें वापस सौंप दिया। खोई हुई कीमती वस्तु वापस पाकर शीला देवी ने राहत की सांस ली और कुलवंत सिंह ठाकुर का आभार जताया। यातायात प्रभारी के इस कार्य की क्षेत्र में खूब सराहना की जा रही है।

कुलवंत सिंह ठाकुर की इस पहल ने यह संदेश दिया कि ईमानदारी और इंसानियत आज भी समाज में कायम है। ऐसी घटनाएं लोगों के बीच विश्वास को मजबूत करने के साथ दूसरों के लिए भी सकारात्मक उदाहरण पेश करती हैं।

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री ने जो कहा, करके दिखाया, पहलगाम आतंकी हमले का लिया बदला : बिंदल

Latest Articles

Explore More