HomeHimachalShimlaEVM और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की हार की हताशा...

EVM और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की हार की हताशा और निराशा का प्रमाण: बिहारी लाल

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन से विशेष मुलाकात कर पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है।

शिमला : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा के शिमला स्थित भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन से विशेष मुलाकात कर पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष ने हर चुनावी हार के बाद ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना अपनी राजनीतिक आदत बना लिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक लड़ाई विचारधारा, जनसमर्थन और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर लड़ी जाती है, न कि संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके।

ये भी पढ़ें:  सोलन-राजगढ़-मीनस सड़क को मिले NH का दर्जा, उद्योग मंत्री को ज्ञापन सौंप हाटी विकास मंच ने उठाई मांग

बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असाम और अन्य राज्यों में भाजपा की विजय जनता का स्पष्ट और लोकतांत्रिक जनादेश है, लेकिन कांग्रेस इसे स्वीकार करने की बजाय ईवीएम (EVM) को दोष देकर अपनी हताशा प्रकट कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बंगाल और असाम में ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, लेकिन केरल में कांग्रेस गठबंधन की जीत पर पूरी तरह मौन साध लेते हैं। इससे कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर होता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह भूल जाती है कि हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में उनकी सरकारें भी इसी चुनावी प्रक्रिया और ईवीएम के माध्यम से बनी हैं। यदि भाजपा की जीत पर ईवीएम संदिग्ध है तो फिर कांग्रेस की जीत को भी उसी कसौटी पर परखा जाना चाहिए। कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं और जनता द्वारा लगातार नकारे जाने की हकीकत स्वीकार नहीं कर पा रही है। जनता कांग्रेस की नीतियों, नेतृत्व और भ्रम फैलाने वाली राजनीति से ऊब चुकी है। इसलिए हर चुनाव के बाद कांग्रेस कभी ईवीएम, कभी चुनाव आयोग और कभी संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने लगती है।

ये भी पढ़ें:  8 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद, इतना मिलेगा न्यूनतम समर्थन मूल्य, 1 मार्च के बाद खुलेगा पंजीकरण पोर्टल

बिहारी लाल शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अब तक अनेक चुनावों में हार का सामना किया है और यदि यही स्थिति रही तो 2027 तक कांग्रेस चुनावी हार का शतक पूरा कर लेगी। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस चुनाव हारती है तो वह ईवीएम पर सवाल उठाती है और जब जीतती है तो उसी व्यवस्था की तारीफ करने लगती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले ईवीएम को बंद करने की मांग की, फिर रिमोट हैकिंग का आरोप लगाया, फिर वीवीपैट की 100 प्रतिशत जांच की मांग उठाई, लेकिन कभी भी आत्ममंथन नहीं किया। कांग्रेस को अपनी राजनीतिक कमजोरियों और जनता से बढ़ती दूरी पर विचार करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  सोलन से राजगढ़ पहुंचने से पहले पकड़ी गई चूरापोस्त की बड़ी खेप, ट्रक चालक गिरफ्तार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More