Home Himachal Sirmaur हरिपुरधार क्षेत्र के 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश...

हरिपुरधार क्षेत्र के 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा, अकेले इस स्कूल के 4 होनहार भी लिस्ट में शामिल

अब तक इस स्कूल से 19 और हरिपुरधार क्षेत्र से कुल 34 बच्चे सैनिक स्कूलों की परीक्षा को पास करके सैनिक स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। हरिपुरधार जैसे पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र में सैनिक स्कूल जैसी ऑल इंडिया लेवल की परीक्षा को पास करना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

0

राजगढ़ : मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के 4 विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर सैनिक स्कूलों की प्रवेश परीक्षा पास की है। इस वर्ष सैनिक स्कूलों की प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले इस स्कूल के विद्यार्थियों में कक्षा 9वीं से आरव ठाकुर और कक्षा छठी से तीन विद्यार्थी अमीषा राणा, ईशान ठाकुर और कार्तिक राणा शामिल हैं। अब तक इस स्कूल से 19 और हरिपुरधार क्षेत्र से कुल 34 बच्चे सैनिक स्कूलों की परीक्षा को पास करके सैनिक स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं।

हरिपुरधार जैसे पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र में सैनिक स्कूल जैसी ऑल इंडिया लेवल की परीक्षा को पास करना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अभी तक पूरे हरिपुरधार क्षेत्र से लगभग 100 बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालयों और सैनिक स्कूलों जैसी प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाएं पास कर चुके हैं। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों ने इसका श्रेय शिक्षक राकेश ठाकुर और राजेश ठाकुर को दिया। दोनों अध्यापक मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार में कार्यरत हैं। दोनों अध्यापक स्कूल टाइम के बाद बच्चों को ऑनलाइन और ऑफलाइन निशुल्क ट्यूशन पढ़ाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  NAHAN: आमवाला में पंजाब रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 3 घायल

गौरतलब है कि इस वर्ष कुल 12 बच्चों ने यह परीक्षा पास की है, जिसमें 6 बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने एक अकादमी से ऑनलाइन कोचिंग ली थी और 6 बच्चे ऑफलाइन क्लासेस पढ़ने वाले हैं। सैनिक स्कूल की परीक्षा पास करने वाले इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के अलावा अपने माता-पिता को दिया है। विद्यालय की प्रिंसिपल सविता वर्मा ने बताया कि सैनिक स्कूलों में दाखिला होने से इन विद्यार्थियों को भारतीय सेना में सेवा करने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

ये भी पढ़ें:  Himachal: इन अग्निशमन केंद्रों को मिले नए वाहन, जल्द शुरू होगी 700 होमगार्ड पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया