होमCrimeसिरमौर में 26 साल की विवाहिता ने उठाया ये खौफनाक कदम, ढाई...

सिरमौर में 26 साल की विवाहिता ने उठाया ये खौफनाक कदम, ढाई साल पहले की थी लव मैरिज

करीब ढाई साल पहले रजनी ने प्यार की खातिर मर्यादाओं की दीवार लांघकर रामकुमार के साथ लव मैरिज की थी, जिसे बाद में परिवार ने स्वीकार भी कर लिया था, लेकिन किसे पता था कि यह प्रेम विवाह महज कुछ समय बाद ही रजनी के लिए काल बन जाएगा।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतका की मां ने अपने दामाद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला पुरुवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोजर गांव से जुड़ा है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय रजनी के रूप में हुई है।

जानकारी मिली है कि करीब ढाई साल पहले रजनी ने प्यार की खातिर मर्यादाओं की दीवार लांघकर रामकुमार के साथ लव मैरिज की थी, जिसे बाद में परिवार ने स्वीकार भी कर लिया था, लेकिन किसे पता था कि यह प्रेम विवाह महज कुछ समय बाद ही रजनी के लिए काल बन जाएगा। मृतका की मां शिमला देवी ने बेटी की मौत के पीछे दामाद रामकुमार उर्फ रोहित पर कई संगीन गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही रामकुमार का व्यवहार पूरी तरह बदल गया था। वह पिछले दो वर्षों से रजनी के साथ लगातार मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। हालत यह थी कि रजनी और उसकी नन्हीं बेटी को मायके तक आने की इजाजत नहीं थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर बेटी को ऐसा खौफनाक कदम उठाना पड़ा। बहरहाल, पुलिस इन आरोपों की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 68 उम्मीदवारों का चयन; 46 पद रह गए खाली

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की बारीकी से तफ्तीश कर रही है और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। आरोपी और ससुराल पक्ष से पूछताछ जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  विधायक डॉ. हंसराज पर फिर गंभीर आरोप; युवती ने Live आकर जान का खतरा बताया, विधायक बोले- ये सिर्फ साजिश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More