HomeHimachalSirmaurपझौता में किसानों के मुद्दों पर 11 फरवरी को होगा प्रदर्शन, 15...

पझौता में किसानों के मुद्दों पर 11 फरवरी को होगा प्रदर्शन, 15 सदस्यीय कमेटी का गठन

अधिवेशन में फैसला लिया गया कि 11 फरवरी को पझौता तहसील कार्यालय पर किसानों के मुद्दों पर प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा.

नाहन|
किसान सभा पझौता क्षेत्रीय कमेटी के अधिवेशन में 15 सदस्य कमेटी का गठन किया गया. इस अधिवेशन में 9 पंचायतों से करीब 35 किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

इस मौके पर किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष नैन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे. अधिवेशन में फैसला लिया गया कि 11 फरवरी को पझौता तहसील कार्यालय पर किसानों के मुद्दों पर प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा.

उधर, नवगठित कार्यकारिणी में सत्यपाल को अध्यक्ष, नैन सिंह को सचिव चुना गया. राजेश व ब्रह्मदत्त को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह व राजेंद्र सिंह को संयुक्त सचिव, दिनेश शर्मा को कोषाध्यक्ष और संदीप, नरेश, बाबूराम, जगमेश व सुरेंद्र को कमेटी सदस्य बनाया गया.

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच की तेज
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More