HomeHimachalSirmaurसिरमौर की शिलांजी पंचायत का वार्ड सदस्य पद से निष्कासित, डीसी ने...

सिरमौर की शिलांजी पंचायत का वार्ड सदस्य पद से निष्कासित, डीसी ने जारी किए आदेश

आदेशों के अनुसार अयोग्य घोषित किए गए पंचायत सदस्य सुभाष को 6 वर्ष की अवधि के लिए पंचायत पदाधिकारी के रूप में निर्वाचित होने के लिए निर्रहित किया गया है।

नाहन : जिला सिरमौर के विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत शिलांजी के वार्ड नंबर-7 के सदस्य सुभाष को प्रशासन ने पद से निष्कासित कर दिया है।

डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने पंचायती राज अधिनियम की उल्लंघना करने, प्रत्यक्ष लाभ अर्जित करने और अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाए जाने पर ये कार्रवाई अमल में लाई है।

पंचायत सदस्य के पद से निष्कासन के साथ डीसी ने इस पद को रिक्त घोषित करने के भी आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार अयोग्य घोषित किए गए पंचायत सदस्य सुभाष को 6 वर्ष की अवधि के लिए पंचायत पदाधिकारी के रूप में निर्वाचित होने के लिए निर्रहित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  हाटी समिति के वरिष्ठ सलाहकार बहादुर सिंह ठाकुर का आकस्मिक निधन, समुदाय में शोक की लहर

इसके साथ साथ उन्हें 23,070 रुपये की धन राशि तुरंत पंचायत निधि के खाते में जमा करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More