HomeHimachalहिंदू जागरण मंच का आरोप वन विभाग पर दे रहा गौ हत्यारों...

हिंदू जागरण मंच का आरोप वन विभाग पर दे रहा गौ हत्यारों को संरक्षण, पांवटा साहिब में प्रदर्शन

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के मानपुर देवड़ा में गौ हत्यारों के अवैध डेरों से खैर के मौछे मिलने पर वन विभाग की कार्रवाई पर हिंदू जागरण मंच ने असंतोष जाहिर किया है. आरोप है कि वन विभाग ने 43 खैर के अवैध मौछे बरामद होने के बावजूद आरोपियों पर केवल 500 रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया.

वन विभाग कि इस कार्रवाई को लेकर हिंदू जागरण मंच ने विभाग पर सांठगांठ का भी आरोप लगाया है. बुधवार को पांवटा साहिब में डीएफओ कार्यालय के बाहर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी सचिन ओबेरॉय की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया गया. सचिन ओबेरॉय ने मंच की ओर से डीएफओ पांवटा साहिब को 3 दिन का अल्टीमेटम भी दिया.

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव : सांस्कृतिक संध्याओं व वॉयस ऑफ शिवरात्रि के लिए इस दिन से शुरू होंगे ऑडिशन

उन्होंने कहा कि यदि प्रवासी कथित गौ हत्यारों के द्वारा अवैध रूप से काटे गए खैर के पेड़ों को लेकर कार्रवाई नहीं की गई, तो विरोध प्रदर्शन स्वरूप चक्का जाम और फॉरेस्ट विभाग के कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा. सचिन ओबेरॉय ने बताया कि यह वह प्रवासी हैं, जो गोवंश की हत्या में आरोपी पाए गए हैं.

उन्होंने बताया कि यह गौ हत्यारे प्रवासी मानपुर देवड़ा में फॉरेस्ट की जमीन पर अवैध रूप से रह रहे थे. उन्होंने अंदेशा भी जताया है आरोपी अवश्य ही वन विभाग के जंगलों से अवैध रूप से वन तस्करी करते होंगे. इस विरोध प्रदर्शन में हिंदू जागरण मंच के संदीप सिंह, अजय, हेमंत शर्मा, पंकज, अतुल और कौशल सेवल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें:  नाहन में 20 व 21 मार्च को होगी विकसित भारत जिला स्तरीय युवा संसद, पद्मश्री विद्यानंद सरैक होंगे मुख्य अतिथि
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More