HomeHimachalSirmaurश्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में बेचड़ का बाग आएंगे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में बेचड़ का बाग आएंगे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला प्रबंधक समिति ने बताया कि मेले में वॉलीबॉल, कबड्डी और कुश्ती जैसी खेल प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहेंगी। इसके साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और महिलाओं के लिए विशेष खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

नाहन : सिरमौर जिले के सैनधार स्थित बेचड़ का बाग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मेले का आयोजन 15 और 16 अगस्त, 2025 को होगा।

मेले के समापन पर लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे, जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार और नाहन के विधायक अजय सोलंकी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला प्रबंधक समिति ने बताया कि मेले में वॉलीबॉल, कबड्डी और कुश्ती जैसी खेल प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहेंगी। इसके साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और महिलाओं के लिए विशेष खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में होगी जिला स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता, विजेता व बेस्ट खिलाड़ियों को मिलेगा ये मौका
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More