HomeHimachalSirmaurयुवा नेता मनीष गतलोगी को NSUI जिला सिरमौर सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर की...

युवा नेता मनीष गतलोगी को NSUI जिला सिरमौर सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर की कमान

उन्होंने कहा कि वह संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहेंगे और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

नाहन : श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता मनीष गतलोगी को NSUI सिरमौर का नया जिला सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रति उनकी निर्भीक, निडर और गहरी निष्ठा को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाटन भुजोंड ग्राम पंचायत के गतलोग गांव के रहने वाले मनीष अपने बेबाक स्वभाव और सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। इस नई जिम्मेदारी के लिए उन्होंने NSUI के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

गतलोगी ने कहा कि वह छात्रों की आवाज को सोशल मीडिया के माध्यम से और मजबूती से उठाएंगे और इस पद की गरिमा बनाए रखने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में हाईवे से गुजर रहे थे एक ही नंबर के 2 डंपर, पकड़े गए तो बरामद हुई कई नंबर प्लेटस

मनीष ने अपनी नियुक्ति के लिए श्री रेणुकाजी के विधायक एवं विस उपाध्यक्ष विनय कुमार, सिरमौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओपी ठाकुर, युवा नेता आर्य कुमार, NSUI प्रदेश अध्यक्ष योगी ठाकुर समेत प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी गोल्डी मेहता, जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर, प्रदेश प्रशासनिक महासचिव विक्रम शर्मा के साथ साथ शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि वह संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहेंगे और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  अक्षरधाम पब्लिक स्कूल की छात्रा का नवोदय विद्यालय में चयन, प्रिंसिपल राजेश सैनी ने दी बधाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More