HomeHimachalसिरमौर : नियम कायदे ताक पर रखने वाले टिप्पर चालकों पर शिकंजा,...

सिरमौर : नियम कायदे ताक पर रखने वाले टिप्पर चालकों पर शिकंजा, RTO की टीम ने ठोका लाखों का जुर्माना

टीम ने 5 बजे से 11 तक तक कालाअंब से पांवटा साहिब तक विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर 100 से अधिक वाहनों की जांच की। सुबह-सवेरे विभाग की दबिश से वाहन चालकों में भी हड़कंप मचा रहा।

नाहन : जिला सिरमौर की महिला RTO सोना चंदेल की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सड़कों पर कायदे कानूनों को ताक पर रखकर चलने वाले टिप्पर संचालकों पर टीम ने सख्ती से कार्रवाई अमल में लाई है। इस दौरान विभागीय टीम ने 38 टिप्परों पर करीब 9 लाख रुपए का जुर्माना ठोका।

बता दें कि आरटीओ सोना चंदेल परिवहन विभाग की एक तेज तर्रार अधिकारी के साथ-साथ नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्ती के लिए जानी जाती हैं। महिला अधिकारी होते हुए भी वह अकसर आधी रात या सुबह सवेरे अपनी टीम के साथ नाकेबंदी के लिए कहीं भी पहुंचती हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में नशीली दवाओं सहित हजारों रुपये की नगदी के साथ एक गिरफ्तार

एक बार फिर आरटीओ की टीम ने बुधवार और वीरवार को पांवटा साहिब और कालाअंब क्षेत्र की सड़कों पर दबिश देकर ओवरलोड और अन्य नियम दरकिनार करने वाले टिप्पर संचालकों पर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस टीम में एआरटीओ राकेश वर्मा, हरजीत सिंह, धर्मेंद्र और अजय तंवर शामिल रहे।

जानकारी के अनुसार टीम ने सुबह 5 बजे से 11 तक तक कालाअंब से पांवटा साहिब तक विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर 100 से अधिक वाहनों की जांच की। सुबह-सवेरे विभाग की दबिश से वाहन चालकों में भी हड़कंप मचा रहा।

इस कार्रवाई के दौरान सामने आया कि रेत व बजरी लेकर चलने वाले अधिकतर टिप्पर एक्सेल उठाकर चल रहे हैं, जो सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी नियमों के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें:  धर्मपुर कॉलेज में इन्क्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ, छात्रों की अभिनव सोच को मिलेगी स्टार्ट-अप की उड़ान

एक्सेल उठाकर चलने वाले ये वाहन सड़कों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई वाहन ओवरलोड थे, जबकि कईयों के पास दस्तावेज भी पूरे नहीं थे। लिहाजा, टीम ने नियमों की अवहेलना कर चलने वाले 38 टिप्परों पर सख्ती से कार्रवाई अमल में लाई।

उधर, RTO सिरमौर सोना चंदेल ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस कार्रवाई के दौरान 9 लाख रुपए का जुर्माना किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  नवरात्रि विशेष : नमक की बोरी में पधारीं, त्रिलोकपुर में विराजीं, तीन देवियों से मिलकर बना सिद्ध पीठ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More