HomeHimachalSolanसोलन में महिला आयोग के सामने पहुंचे 27 मामले, 16 की सुनवाई,...

सोलन में महिला आयोग के सामने पहुंचे 27 मामले, 16 की सुनवाई, चार का मौके पर निपटारा

हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्यों की ओर से सोलन के उपायुक्त न्यायालय में स्वतंत्र रूप से मामलों की सुनवाई की गई।

सोलन : हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्यों की ओर से सोलन के उपायुक्त न्यायालय में स्वतंत्र रूप से मामलों की सुनवाई की गई।

न्यायालय में मामलों की सुनवाई महिला आयोग की सदस्य सरोज शर्मा, रीना डरोच और रीना पंडिर ने की। महिला आयोग द्वारा कुल 27 मामले प्रस्तुत किए गए। इनमें से 16 मामलों की सुनवाई की गई और 4 मामलों को आपसी सहमति से मौके पर सुलझाया गया। वहीं, शेष 23 मामलों को आगामी सुनवाई के लिए समय दिया गया।

इन मामलों में घरेलू हिंसा, भूमि विवाद, परिवारिक विवाद सहित महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों पर सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान आयोग ने सम्बन्धित पक्षों को ध्यानपूर्वक सुना तथा मामलों के त्वरित एवं उचित आवश्यक निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  शिवभक्तों के लिए बड़ी खबर: किन्नर कैलाश यात्रा स्थगित, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला, जानें

आयोग का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर महिला आयोग के कानूनी अधिकारी यशपाल शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सोलन अजय भारद्वाज, महिला थाना प्रभारी सोलन बवीता कुमारी, पुलिस विभाग से हेमलता, महिला आयोग की वरिष्ठ सहायक राधिका, सोनिया, विनय व सागर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  बद्दी में 4 किलो से अधिक गांजे के साथ एक गिरफ्तार, स्पेशल सेल की गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई

Latest Articles

Explore More