HomeHimachalSirmaurसंगड़ाह : घर से लापता नन्हीं आर्या तीसरे दिन भी नहीं मिली,...

संगड़ाह : घर से लापता नन्हीं आर्या तीसरे दिन भी नहीं मिली, NDRF ने संभाला मोर्चा, साथ लगती खड्ड में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस थाना संगड़ाह के तहत लानाचेता पंचायत के घेवना गांव से रविवार शाम करीब चार बजे लापता हुई चार वर्षीय आर्या का मंगलवार को तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया।

संगड़ाह : पुलिस थाना संगड़ाह के तहत लानाचेता पंचायत के घेवना गांव से रविवार शाम करीब चार बजे लापता हुई चार वर्षीय आर्या का मंगलवार को तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया।

बच्ची की तलाश में जुटे 200 से अधिक ग्रामीणों के साथ अब एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया है। टीम ने साथ लगती नोएट खड्ड समेत आसपास के संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और खड्ड समेत अन्य संभावित स्थानों पर बच्ची की तलाश की जा रही है। तहसीलदार नौहराधार विनोद कुमार सहित पुलिस और राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारी भी एनडीआरएफ टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें:  VIDEO: नाहन में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा बिरोजा से लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा, चालक सुरक्षित
सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल की लाना चेता पंचायत के घेवना गांव से लापता पांच वर्षीय बच्ची आर्या का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
लापता बच्ची।

पंचायत प्रधान सुनील ठाकुर ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए रविवार से ही 200 से अधिक ग्रामीण जुटे हुए हैं। मंगलवार को एनडीआरएफ ने भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया और नोएट खड्ड में करीब ढाई किलोमीटर तक तलाशी ली जा चुकी है। शाम तक फिलहाल बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया था।

बताया जा रहा है कि आर्या रविवार को अपने भाई और बहन के साथ घर के आसपास खेल रही थी। उस दौरान उसके माता-पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। इसी बीच बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने उसी समय से उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

ये भी पढ़ें:  नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में स्थापित हुई एक्स-रे मशीन, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

इस घटना के बाद बच्ची के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन इस उम्मीद में हैं कि आर्या जहां कहीं भी हो सुरक्षित हो। तीन दिन बीतने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है और उन्हें आर्या के सुरक्षित लौटने का इंतजार है। क्षेत्र में बच्ची की सलामती की दुआएं मांगी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:  चंडीगढ़ में BRICS प्रतिनिधियों के सम्मान में गूंजी सिरमौर की हाटी संस्कृति, विदेशी प्रतिनिधियों ने तालियों से सराहा लोकनृत्य
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More