HomeHimachalMandiहिमाचल में भयानक हादसा, शिकारी देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार...

हिमाचल में भयानक हादसा, शिकारी देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 300 फीट खाई में गिरी, दो की मौत

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के प्रसिद्ध शिकारी देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे चार युवकों की आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के प्रसिद्ध शिकारी देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे चार युवकों की आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार जंजैहली पुलिस को गत रात करीब एक बजे सूचना मिली कि शिकारी माता सड़क मार्ग पर कार (HP 87-2981) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसा इतना भयावह था कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  कृषि उपज मंडी की आय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, किसानों के विकास पर होंगे करोड़ों खर्च

मृतकों की पहचान भूपेंद्र राज और हेत राम के रूप में हुई है, जो थुनाग क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों में योगराज और पूर्णचंद शामिल हैं, जिनमें एक थुनाग और दूसरा पांगणा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। दोनों घायलों का उपचार श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु शिकारी माता के दर्शन कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें:  विक्रमबाग में अफीम की खेती का भंडाफोड़, पुलिस ने दबिश देकर नष्ट किए पौधे, आरोपी पर केस दर्ज

एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More