HomeHimachalSolanराज्य अनुसूचित जाति आयोग के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर सोलन...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर सोलन में समीक्षा बैठक

बैठक की अध्यक्षता डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने की। बैठक में अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित विभिन्न मामलों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। डीसी ने सभी विभाग के अधिकारियों को 11 फरवरी, 2026 तक अपने-अपने विभाग से गत तीन वर्षाें की अनुसूचित जाति योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

सोलन : हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के जिला सोलन के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने की। बैठक में अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित विभिन्न मामलों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। डीसी ने सभी विभाग के अधिकारियों को 11 फरवरी, 2026 तक अपने-अपने विभाग से गत तीन वर्षाें की अनुसूचित जाति योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को नगर निगम के सभागार में आयोजित होने वाली बैठक में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी और स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों के साथ संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बैठक में सभी अधिकारियों को स्वयं आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए। मनमोहन शर्मा ने अधिकारियों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से संबंधित लंबित शिकायतों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पी.ओ.ए. एक्ट के तहत गठित उपमंडल स्तरीय समिति की बैठक सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें:  सड़क हादसे में बाइक चालक की दर्दनाक मौत, आरोपी ट्रक चालक पर लापरवाही का केस

बैठक में अनुसूचित जाति आयोग के लिए जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, जिला उद्योग के महाप्रबंधक सुरेंद्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More