HomeHimachalSolanरोहतानवाला नदी में अवैध खनन पर बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन...

रोहतानवाला नदी में अवैध खनन पर बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन और टिप्पर जब्त

पुलिस थाना मानपुरा की टीम ने वीरवार को विशेष कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों को अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाया।

बद्दी : रोहतानवाला नदी क्षेत्र खैरांवाला में अवैध खनन के खिलाफ बद्दी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन और एक टिप्पर को मौके पर पकड़कर कब्जे में लिया है। पुलिस थाना मानपुरा की टीम ने वीरवार को विशेष कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों को अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाया।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट पोकलेन मशीन और टिप्पर नंबर HP12Q1259 को जब्त कर खनन अधिनियम के तहत चालान किया गया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  NDPS मामले में नाहन निवासी दोषी करार, अदालत ने सुनाई ये सजा
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More