HomeHimachalSirmaurफोरेंसिक टीम ने लॉकअप का बारीकी से किया निरीक्षण, न्यायिक जांच जारी

फोरेंसिक टीम ने लॉकअप का बारीकी से किया निरीक्षण, न्यायिक जांच जारी

पुलिस लॉकअप में आरोपी ने जिस वक्त यह खौफनाक कदम उठाया, उस समय उसकी क्या मानसिक स्थिति रही होगी और इसके पीछे की क्या वजह है, ये फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा।

नाहन : जिला सिरमौर के पुलिस थाना कालाअंब के लॉकअप में फंदे से लटके मिले चोरी मामले के आरोपी अजय कुमार (36) निवासी नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) की मौत के मामले में शिमला से फोरेंसिक टीम पुलिस थाना पहुंची।

मामला संवेदनशील होने की वजह से रविवार रात को ही फोरैंसिक टीम को बुला लिया गया था। टीम ने लॉकअप सहित थाना का बारीकी से निरीक्षण किया और आगामी जांच के लिए मौके से सैम्पल एकत्रित किए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सोमवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में मृतक अजय कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम करने वाली टीम में एक विशेषज्ञ डॉक्टर आईजीएमसी शिमला और 2 डॉक्टर नाहन मेडिकल कॉलेज से शामिल रहे। चूंकि मामले की न्यायिक जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें:  जल शक्ति विभाग में 4000 पदों पर होगी भर्ती, उपमुख्यमंत्री बोले- विभाग में कर्मचारियों को सम्मानित करने की परंपरा होगी शुरू

लिहाजा, ये सारी प्रक्रिया मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की निगरानी में ही पूरी की गई। वहीं पुलिस विभाग ने भी इस पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए है।

बता दें कि इस तरह की घटनाओं की जांच के लिए एक तय एसओपी है और उसी के तहत कार्य किया जा रहा है। पुलिस लॉकअप में आरोपी ने जिस वक्त यह खौफनाक कदम उठाया, उस समय उसकी क्या मानसिक स्थिति रही होगी और इसके पीछे की क्या वजह है, ये फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा। साथ ही मौत के कारणों का सही खुलासा भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा।

बता दें कि गत रविवार को पुलिस थाना कालाअंब।के लॉकअप में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी अजय कुमार द्वारा फंदा लगाने की घटना ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने गत शनिवार को कॉपर वायर चोरी के मामले में उसे गिरफ्तार किया था। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:  ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल पर खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें

मृतक अजय को दोपहर करीब 3 बजे पुलिस लॉकअप में बंद किया गया। इसी बीच 3ः50 बजे उसने कथित तौर पर कम्बल के बॉर्डर का उपयोग कर फंदा लगा लिया। पुलिस विभाग ने तुरंत इस घटना की सूचना न्यायिक मजिस्ट्रेट और मानवाधिकार आयोग को दी। वहीं, प्रारंभिक जांच में मृतक अजय नशे का आदी बताया गया।

लॉकअप में नशा न मिलने के कारण वह अवसाद में चला गया और इसी बीच उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया, लेकिन ये सब पहलू जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।

इस घटना के बाद 2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया, जिसमें जांच अधिकारी के साथ पुलिस थाना का मुंशी शामिल हैं, जबकि होमगार्ड जवान को ड्यूटी से हटाकर वापस बटालियन भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:  यहां मड़ेगो के साथ शुरू हुआ दिवाली का पांच दिवसीय पर्व, लजीज व्यंजनों से महकी घाटी

उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने कहा कि इस मामले की न्यायिक जांच चल रही है। वहीं विभागीय जांच भी बिठा दी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More