होमHimachalSolanशिक्षा और समाजसेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चौपाल के गोबिंद...

शिक्षा और समाजसेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चौपाल के गोबिंद सिंह चैंइक को पीएचडी की मानद उपाधि

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में पीईटी के पद से अपना सरकारी सेवा का सफर शुरू करने वाले गोबिंद सिंह वर्तमान में प्रवक्ता (शारीरिक शिक्षा) के पद पर कार्यरत हैं। वह हिमाचल प्रदेश में लगातार ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को प्रमोट करते आ रहे हैं।

सोलन : शिमला जिला की चौपाल उपमंडल के देवत गांव निवासी गोबिंद सिंह चैंइक को पीएचडी की मानद उपाधि से नवाजा गया है।

गोबिंद को यह उपाधि उनके शिक्षा व समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए 27 नवंबर को मिली। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में पीईटी के पद से अपना सरकारी सेवा का सफर शुरू करने वाले गोबिंद सिंह वर्तमान में प्रवक्ता (शारीरिक शिक्षा) के पद पर कार्यरत हैं।

वह हिमाचल प्रदेश में लगातार ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को प्रमोट करते आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में ड्रॉप रॉ बॉल और टेनिस वॉलीबॉल के फाउंडर मेंबर हैं। हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी इन दोनों खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के चार शूटर्स नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई, नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में दिखाई अपनी काबिलियत

गोबिंद सिंह चैंइक का जन्म 12 फरवरी 1975 को चौपाल तहसील के देवत गांव में दौलत राम व नारदा देवी के घर हुआ। प्रारंभिक शिक्षा सीनियर सेकंडरी स्कूल देवत में हुई। मैट्रिक से आगे की शिक्षा सीसे स्कूल चौपाल और डिग्री कॉलेज नेरवा से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

इसके उपरांत नागपुर यूनिवर्सिटी से बीपीएड, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से एमए अर्थशास्त्र और इग्नू से एमए योगा की डिग्री प्राप्त की।

ये भी पढ़ें:  JBT अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना: TET और भर्ती परीक्षा एक ही दिन हो तो 5 जून तक करें ई-मेल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More