HomeHimachalSirmaurअंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में मंच संचालन करेंगे महेंद्र हाब्बी, 20 राज्यों...

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में मंच संचालन करेंगे महेंद्र हाब्बी, 20 राज्यों के लोक कलाकार बिखेरेंगे अपनी संस्कृति की झलक

महेंद्र हाब्बी मूलतः राजगढ़ की पझौता घाटी के गांव शलेच द्राबला के निवासी हैं। इन्हें गायन, वादन, मंच संचालन का बचपन से ही शौक रहा है। शिक्षा ग्रहण करने के दौरान हाब्बी स्कूल स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सदैव प्रथम स्थान पर रहते थे। वर्ष 2010 में जमा दो की परीक्षा उतीर्ण करने के बाद वह पूर्ण रूप से लोक संस्कृति के सरंक्षण व संवर्धन के लिए समर्पित हो गए।

राजगढ़ : आगामी 28 नवंबर से 5 दिसंबर तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र मे आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर राजगढ़ की पझौता घाटी के उभरते कलाकार महेंद्र हाब्बी अपनी शेरो शायरी के साथ मंच को संचालन करेंगे। एनजेडसीसी के सौजन्य से इस महोत्सव में करीब 20 राज्यों के लोक कलाकार अपने अपने राज्यों की संस्कृति से रूबरू करवाएंगे।

महेंद्र हाब्बी मूलतः राजगढ़ की पझौता घाटी के गांव शलेच द्राबला के निवासी हैं। इन्हें गायन, वादन, मंच संचालन का बचपन से ही शौक रहा है। शिक्षा ग्रहण करने के दौरान हाब्बी स्कूल स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सदैव प्रथम स्थान पर रहते थे। वर्ष 2010 में जमा दो की परीक्षा उतीर्ण करने के बाद वह पूर्ण रूप से लोक संस्कृति के सरंक्षण व संवर्धन के लिए समर्पित हो गए।

ये भी पढ़ें:  नाहन फाउंड्री की खाली भूमि से सुलझ सकती है शहर की पार्किंग समस्या : विशाल तोमर

इन्होंने राजगढ़ क्षेत्र के जाने-माने कलाकार चंद्रमोहन ठाकुर के सांस्कृतिक दल से अपने संगीत का सफर शुरू किया। इस दौरान उन्होंने दो एलबम नोखरा तेरा और तेरा आसरा लोकगीत के फिल्मांकन में बतौर नायक अपनी अहम भूमिका निभाई। वर्ष 2012 में महेंद्र हाब्बी ने चेष्टा लोक नृत्य कला मंच के नाम से अपना सांस्कृतिक दल पंजीकृत करवाया और दल के माध्यम से सिरमौर की समृद्ध संस्कृति को प्रदेश के अतिरिक्त देश के कई राज्य में लोकगीतों व लोकनृत्य के माध्यम से दर्शाया।

हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन संपर्क विभाग की स्क्रीनिंग में महेंद्र हाब्बी के चेष्टा लोक नृत्य कला मंच को ए श्रेणी का दर्जा प्राप्त हुआ है। हाब्बी ने बताया कि भारत के लगभग 22 राज्यों में उन्होंने अपने दल के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं, जिसमें मंच संचालन प्रमुखता से किया गया।

ये भी पढ़ें:  शत-प्रतिशत रहा मलगांव स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम, शिक्षा संवाद और आम सभा का भी आयोजन

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और तमिलनाडु के राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुति दे चुके हैं। बीते वर्ष दिल्ली के लाल किले पर आयोजित जयति जय मम भारतम कार्यक्रम में उनके दल को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ, जिसमे भारत के 5500 कलाकरों ने एक साथ एक मंच पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में संगीत नाटक आकादमी के सौजन्य से नाम दर्ज किया।

ये भी पढ़ें:  होंडा कार इंडिया लिमिटेड में ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका, साढ़े 25 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More